Search

April 28, 2026 10:29 am

दो पहिया वाहन पार्किंग का हुआ उद्घाटन

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक ,दो पहिया वाहन पार्किंग का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के द्वारा फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया गया । उक्त पार्किंग का निर्माण नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा कराया गया है । जिसमें , लगभग 150 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है । मालूम हो कि अनुमंडल कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क के दोनों तरफ प्राय:देखा जा रहा था, की दोपहिया वाहनों की भीड़ लगी रहती थी , और अनुमंडल कार्यालय के अंदर भी यही नजारा रहता था l इस पार्किंग के निर्माण के बाद आम जनों को अपने दोपहिया वाहन खड़ा करने मैं काफी सुविधा होगी और यातायात प्रबंधन में भी काफी मदद मिलेगी । मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय के अतिरिक्त सीडीपीओ महोदय अजीत कुमार विमल, प्रशासक नगर परिषद पाकुड़ राजकमल, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे ,नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा एवं कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे l इसके अलावा हाटपाड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट दोपहिया वाहन का पार्किंग बनाया गया है ।इससे जनता में खुशी है। नगर थाना के सामने भी काफी जगह है । जहां आराम से ऑटो टोटो स्टैंड बनाया जा सकता था। ताकि कोई भी टोटो सड़क पर खड़ा ना हो सके।

IMG 20231016 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!