बजरंग पंडित
Also Read: आधी रात की छापेमारी में खुला सच, मंडल कारा में सब कुछ ‘ऑल क्लियर’, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त
महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप बीते मंगलवार देर शाम को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुहबिल गांव निवासी रिंकू शेख सीलमपुर के रास्ते महेशपुर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे हैं तेजरफ्तार एक बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना में सुहबिल गांव निवासी रिंकू शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं आसपास के ग्रामीणों ने घायल रिंकू शेख को उपचार के लिए सीएचसी महेशपुर ले गए. जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।





