Search

April 28, 2026 11:38 pm

दो माह का राशन नही मिलने का लाभुकों ने डीसी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत

बजरंग पंडित

पाकुड़। प्रखंड के संग्रामपुर के डीलर की धमकी से तंग आकर सैकड़ो की संख्या में कार्डधारियों ने शुक्रवार को समाहरणालय पहुँचकर उपायुक्त व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन को लेकर पंचायत के मुखिया मुकेश माल पहाड़ियां ,पंचायत समिति सदस्य आमिर हमजा, उप मुखिया जलाउद्दीन शेख सहित कार्डधारी शामिल हुए। लाभुकों का कहना है कि संग्रामपुर पंचायत के डीलर सुफल रविदास द्वारा दो माह का राशन अबतक नही दिया है। राशन की मांग करने पर डीलर द्वारा धमकी दिया जा रहा है।कि हम अभी राशन नही देंगे। तुमलोगो को जिस पदाधिकारी के पास जाकर शिकायत करना है शिकायत कर सकते है। सभी पदाधिकारी के साथ मेरा उठना बैठना है। लाभुकों ने यह भी बताया कि राशन के लिए ज्यादा विवाद करने पर हम लाभुकों के खिलाफ केस दर्ज करने का धमकी देता है।मौके पर लाभुक काबेजुल शेख, आंसरूल शेख, सलाम शेख, बहारुल शेख आदि शामिल थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच किया जायेगा। जांच में मामला सही पाए जाने पर डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा साथ ही कहा कि लाभुकों का अनाज हड़पने वाले को नही बख्सा जायेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!