Search

May 5, 2026 6:54 pm

दो मोटरसाइकिल सहित चार अंतरराजिए चोर चढ़े नगर पुलिस के हत्थे,

राजकुमार भगत

पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में खापाते थे चोरी के मोटरसाइकिल

पाकुड। नगर थाना पुलिस ने फिर कामयाबी हासिल करते हुए चार अंतर राज्य मोटरसाइकि चोर का पर्दाफाश करते हुए दो चोरी का मोटरसाइकिल जप्त किया है। मालूम हो कि इन दिनों पाकुड पुलिस काफी सक्रिय हे ।पिछले कई दिनों से लगातार एक के बाद एक चोर ,साइकिल चोर ,मोटरसाइकिल चोर बोलेरो चोर आदि के पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसी क्रम में पाकुड पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है । इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ बदमाश चोरी का बाइक लेकर पाकुर के रास्ते धुलियान पश्चिम बंगाल की ओर जाने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मौलाना चौक के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने वाले सड़क पर सघन जांच अभियान चलाया गया। देखा गया कि दो युवक बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहे हैं । पुलिस ने उन्हें पीछा करते हुए धर दबोचा । कागजात मांगने पर इधर उधर की बातें करने लगे। पूछताछ और जांच के क्रम में जानकारी हुई कि उनके पास चोरी का मोटरसाइकिल है। युवक ने अपना नाम अनिकुल शेख व दूसरा अमीन मंसूरी बताया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथ संलिप्त दो अन्य साथियों का नाम अभिषेक शर्मा एवं मिथुन दास का जिक्र किया । सभी धराए युवकों ने बताया कि वे सभी मिलकर एक दूसरे के सहयोग से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में बेच देते हैं ।पुलिस अन्य लोगों का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है ।पुलिस की लगातार सफलता से लोगों में आशा की भावना जगी है। बताया जाता है यह सभी चोर जिला अंतर्गत नगर एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैं । जो काफी समय से मोटरसाइकिल चोरी में सम्मिलित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!