Search

May 13, 2026 8:18 am

धोवाडंगा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में चलंत लोक अदालत सह जागरुकता शिविर आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

हीरणपुर प्रखंड के धोवाडंगा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर चलंत लोक अदालत सह जागरुकता शिविर आयोजित की गई। इस अयोजित जस्टिस ऑन व्हीलस शिविर में डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में सफल आयोजन की गई ।उक्त शिविर में मैनुल शेख नीरज कुमार राउत ने संयुक्त रूप से बारी बारी से डालसा से मिलने वाली कानूनी सुविधाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में योग्य व्यक्ति को मुफ्त अधिवक्ता समेत कानूनी वाद के सभी प्रक्रियाओं को डालसा के माध्यम से मुफ्त और समय का बचत करते हुए न्याय दिलाना है सभी ग्रामीण को जागरूक पर्ची दी गई और कानूनी समस्या को प्राधिकार में रखने की बात कही गई। साथ ही नालसा के योजना के बारे में कई अहम कानूनी जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी मैनुल शेख ,नीरज कुमार राउत समेत क्षेत्रों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20230428 WA0035 1
IMG 20230428 WA0036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!