Search

May 6, 2026 12:06 pm

नए सड़क बनाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग करियोडीह के पास तालझारी से बिंझा तक सड़क बनाने के समर्थन में सैकड़ो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।बताया जा रहा है कि तालझारी से बिंझा सड़क निर्माण कार्य करियोडीह निवासी श्यामलाल मुर्मू उर्फ ताला और उसकी पत्नी ने रोक लगा दी हैं। श्यामलाल मुर्मु का कहना है कि पुल व सड़क मेरे जमीन पर बन रहा हैं। इधर तालझारी एवं बिंझा के ग्रामीणों का कहना हैं श्यामलाल मुर्मु ने कार्य को बाधित रखा है जिसको लेकर तालझारी एवं बिंझा निवासी सड़क निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतरे और करीब सुबह 10 बजे से सड़क जाम कर दिया।सड़क जाम की स्थिति करीब 3 घंटे तक बनी हुई थी, फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने पहुँचकर मामला शांत कराया और सड़क को जाम से मुक्त कराया.सड़क जाम से दोनों छोर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई जिससे राहगीर काफी परेशान दिखे.वही सीआई अनिल पहाड़िया ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान श्यामल मुर्मू उर्फ ताला ने जमीन का दावा कर निर्माण कार्य का विरोध कर कार्य को बाधित किया जिसके चलते तालझारी एवं बिंझा के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बाधित होने से ग्रामीणो को परेशानी होने से सड़क निर्माण कार्य के समर्थन में सड़क पर उतरे थे फ़िलहाल समझा बुझाकर सड़क जाम को मुक्त कराया.

IMG 20230705 WA0023
IMG 20230705 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!