Search

May 13, 2026 9:05 am

नगर परिषद का 5 साल का कार्यकाल पूरा

सतनाम सिंह

नगर परिषद अध्यक्ष ने दिया संदेश कहा की मुझसे कोई गलती हुई तो करें क्षमा, कहा मैंने 5 वर्षों तक की है जनता की निस्वार्थ सेवा

पाकुड। गुरुवार को अपने 5 साल के कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा ने प्रेस वार्ता आयोजन कर कहा की 28 अप्रैल को मेरा कार्यकाल 5 वर्ष पूरा हो गया। पाकुड़ नगर परिषद के सम्मानित नगर वासियों प्रेस का प्यार और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।अपने 5 वर्षो के कार्यकाल में अपने मूल भूत और नगर वासियों के भावनाओं को ध्यान में रहते हुए पूरी इमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने का प्रयास करती रही हूं।
मेरे कर्तव्य निर्माण में यदि कोई कमी रही हो या अनजाने में कोई गलती हुई हो तो आप सबों के माध्यम से पूरे सम्मानित नगर वासियों से क्षमा मांगती हूं। मेरे कार्यकाल के 5 वर्षों में 2 वर्ष दो कोरोना महामारी में बीत गया। श्रीमती संपा साहा ने कहा की
मैं ये दावे के साथ कह सकती हूं कि जितना काम पिछले 5 साल में हुआ है पिछले 10 सालो में भी नहीं हुआ है। इन 5 वर्षों में
.सड़क :- नगर परिषद पाकुड़ के विभिन्न वार्डों में कुल 15 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया गया।. सौन्दर्यीकरण :- नगर परिषद पाकुर द्वारा अटल चौक,दिन दयाल चौक,बिरसा चौक,सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक,विवेकानंद चौक,अंबेडकर चौक, सिदो कान्हो पार्क जीर्णोद्धार,काली बड़ी गेट निर्माण।.नागरिक सुविधा :- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्डो में वार्ड विकास केंद्र का निर्माण, कुल 12 सामुदायिक शौचालय का निर्माण, बस स्टैंड पर सामुदायिक केंद्र ,हटिया में 46 दुकानों का निर्माण, हरिणडंगा फील्ड का सौंदर्य सौन्दर्यीकरण किया गया। जीर्णोद्धार :- नल पोखर रामसागर पोखर, बागतीपाड़ा पोखर, हाटपाड़ा पोखर ठाकुरबाड़ी पोखर,रानी दिघी पोखर एवं तीनबांग्ला पोखर में फ्वारा आदि लगाकर तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया।शहर में कुल 2185 स्ट्रीट लाईट लगाया गया एवं 280 पोल पर रिवन लाइट लगाया गया।जलापूर्ति:- शहर में कुल 52 एच वाई डी टी बोरिंग कराया गया है एवं 12 बोरिंग विभिन्न वार्डों में कराने हेतु निविदा में प्राप्ति की जा रही है।नगर परिषद पाकुड़ द्वारा घर-घर कचरा उठाया जा रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना:- अभी तक कुल 1687 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा चुका है।नए कुल 954 आवेदन पर डीपीआर बन रही है।वृहत योजना :-पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का कायाकल्प का कार्य जारी है।हटिया परिसर में वेंडिंग जोन पथ विक्रेता हेतु तैयार किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त 30 नए दुकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जबड़ा पहाड़िया,इंदिरा चौक एवं सुभाष चौक का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

IMG 20230427 WA0014
IMG 20230427 WA0013
IMG 20230427 WA0012 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!