राजकुमार भगत
पाकुड़। आगामी मानसून के मद्देनजर पाकुड़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित महानलों की विशेष साफ सफाई कार्य किया जा रहा है। इसकी जानकारी नगर परिषद पाकुड़ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। अभी मानसून आने में समय है, किंतु नगर परिषद क्षेत्र में नालों की सफाई प्रारंभ कर दी गई है । ताकि मानसून आने के पूर्व जल निकासी में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मानसून आने पर नालों की सफाई कमोबेश होती है ।किंतु इस वर्ष विशेष सफाई अभियान मानसून आने के पूर्व जारी है ।उन्होंने कहा कि पानी कब बरस जाए यह कहना जरा कठिन होता है। इसलिए इसके पूर्व की वर्षा तेज हो और पानी की निकासी में व्यवधान उत्पन्न हो और लोग परेशान हो मैं चाहता हूं की बरसात के पहले ही नालियों को अच्छी प्रकार से साफ कर दिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार से मानसून आने पर जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न ना हो एवं जनता के सामने कोई समस्या खड़ी ना हो । नगर परिषद पाकुड़ इसके लिए योजना अनुसार कार्य कर रही है नगर परिषद पाकुड़ की जनता की सेवा में हर समय तत्पर है।







