Search

May 20, 2026 6:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

नगर परिषद ने किया कंबल वितरण

राजकुमार भगत

पाकुड । सोमवार नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा,कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार यादव एवं वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद ने वार्ड नंबर 15 के श्याम नगर में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा ने बताया कि ठंड के बढ़ते के साथ ही नगर परिषद द्वारा कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है।
प्रत्येक वार्ड पार्षद को अपने अपने वार्ड में जरूरतमंदों को कंबल मुहैया कराने के लिए 100 पिस कंबल दिया गया है।सभी वार्ड पार्षद अपने स्तर से इसका वितरण कर रहे है जिसका मॉनिटरिंग स्वयं मैं एवं कार्यपालक पदाधिकारी कर रहे हैं। इसी के निमित्त आज वार्ड नंबर 15 में कंबल का वितरण किया गया एवं रविवार को वार्ड नंबर 11 में वार्ड पार्षद के द्वारा किया गया था। शहर के सभी जरूरतमंदों को नगर परिषद आवश्यक कंबल मुहैया करवाएगी।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि ठंड के बढ़ते के साथ ही नगर परिषद पाकुड़ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। चौक चौराहों में नगर परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई जा रही है कंबल सभी जरूरतमंदों को मिल सके इसी कारण कंबल को वार्ड पार्षदों के बीच बांट दिया गया है ताकि प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक जरूरतमंद को कंबल मिल सके।

img 20230110 wa00518194515559431409575

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!