Search

May 20, 2026 8:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

नगर परिषद 15 जनवरी तक करे दुकान का आवंटन नहीं तो होगी धरना प्रदर्शन

राजकुमार भगत

पाकुड। वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद सीमा सोनी भगत ने उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर परिषद पर नगर क्षेत्र के हटिया पाड़ा में दुकान आवंटन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपायुक्त के लिखे आवेदन पत्र में कहां है कि पिछले 10 महीने से हाटपाड़ा स्थित स्थान पर नगर परिषद की ओर से दुकानों का निर्माण कराया गया है । निर्माण के 10 माह के पश्चात भी अभी तक दुकानों का आवंटन नहीं करने से जहां एक और नगर परिषद के राजस्व की क्षति हो रही है वहीं दूसरी ओर स्थानीय दुकानदारों को इस महा शीत लहरी में भी और असुविधाओं की सामना करना पड़ रहा है । लोग इस शीतलहरी में भी बाहर दुकान लगाने के लिए मजबूर है। वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा सोनी भगत ने उपायुक्त से अनुरोध करते हुए कहा है कि दुकानदारों की परेशानियों को समझते हुए 15 जनवरी तक दुकान की आवंटन करने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें । ताकि इस शीतलहरी में गरीबों की कल्याण हो सके।यदि ऐसा नहीं होता है तो बाध्य होकर 16 जनवरी से को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धारणा देने के लिए मैं वाद्य हूं। उन्होंने इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी पाकुर नगर थाना आदि को दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!