राजकुमार भगत
पाकुड। गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत नरोत्तम पुर पंचायत एवं तिलभिट गांव के लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के प्रयास से 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की सूचना है। पाकुड़ कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कुमार सरकार प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक एवं यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, असगर अली महमूद शेख आदि ने कहा कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की कमी से लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। ट्रांसफर लग जाने से आस-पास के गांव में भी विद्युत बहाल व्यवस्थित होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली अबाध गति से मिलता रहे इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है।








