Search

June 13, 2026 6:35 pm

नवोदय विद्यालय, ललमटिया में छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोड्डा : महागामा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, ललमटिया में अध्ययनरत कक्षा नवम का 16 वर्षीय छात्र अमन कुमार की संदेहास्पद स्थिति में बीते रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गया। घटना के संबंध विद्यालय प्रभारी प्राचार्य कौशल कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की रात विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र एवं छात्राएं मल्टीपरपस हॉल परिसर में वर्ष 2022 के समाप्ति के उपलक्ष्य में सेलिब्रेशन कार्यक्रम मना रहे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान रात करीब बारह बजे अमन की अचानक तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के साथ ही एक अन्य बच्चे के साथ उसे भी कमरे में आराम करने के लिए भेज दिया गया। इसी दौरान कमरे में पहुंचने के बाद अमन बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से बाहर निकला और बाथरूम जाने के क्रम में अचानक गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत स्कूल गाड़ी से इलाज हेतु रेफरल अस्पताल महागामा लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर मयंक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक अमन के चाचा ने कहा कि शरीर में चोट का निशान भी है, प्रतीत होता है की मृतक के साथ मारपीट की गई है। इधर इस घटना की सूचना मिलने के साथ ही महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचे और पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व मृतक के परिजन की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन कुमार पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी सुभाष यादव का पुत्र था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!