धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत नव युवा मंच क्लब द्वारा पालियादाहा जलघाटा फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कांग्रेस लिट़्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी सह पाकुड़ जिला महासचिव युवा नेता दाऊद मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। खेल प्रारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि महेशपुर विधानसभा अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड निवासी कांग्रेसी युवा नेता दाऊद मरांडी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल को किक मारकर फाइनल प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कूल 16 टीम ने भाग लिया। साथ ही फाइनल में विजेता तेगुड़िया एवं उपविजेता होंडा एसपी टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान को क्लब द्वारा निर्धारित पुरस्कार दिया गया साथ ही प्रतियोगिता में पहुंचे सभी खिलाड़ी एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी खेल स्वास्थ्य के लिए एवं अपना प्रतिभा को प्रकट करने के लिए एक सुनहरा अवसर है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आज इस महंगाई एवं जातिवाद को लेकर देश तंग आ चुका है। देश में सभी वर्ग के लोगों का विकास संभव है तो वह है कांग्रेस पार्टी आप सभी इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ दें तो देश व राज्य का विकास होगा। मौके पर नेगार अंसारी, लालबाबू शेख, पाउल टूडू, माईकेल मुर्मू, राजेश मुर्मू, एवं क्लब के इस्माइल टूडू, कैलाश भंडारी, प्रेम टुडू, रोमेन टूडू, अजय बास्की, योगेश मुर्मू, प्रियंजन सोरेन, विकास किस्कु, मानुवेल हेम्ब्रम, प्रताप बास्की, प्रकाश सोरेन, पान बास्की सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।









