नगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और नशा मुक्ति को लेकर नगर थाना पुलिस पाकुड़ के हर वार्ड में करेगी पब्लिक के साथ बैठक।
रिपोर्ट – बजरंग पंडित
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पाकुड़ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सह इंस्पेक्टर, एसआई सुभम कुमार,एएसआई अनिल सिंह ने आज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला एवं नल पोखर मोहल्ले में एक बैठक कर स्थानीय लोगों को चोरी एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया तथा एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इन सभी कार्यों में सहयोग करेगी।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जनता के बीच सीधा संवाद किया और और भरोसा दिया की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।नगर थाना पुलिस के द्वारा पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के हर वार्ड में नशा मुक्ति,चोरी लॉटरी को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी,इसी संदर्भ में कल पाकुड़ के कालिकापुर में पुलिस और पब्लिक के साथ एक बैठक रखी गई है।








