राजकुमार भगत
पाकुड़ । शुक्रवार को जिला व प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक की अध्यक्षता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा सजा में राहत नहीं प्रदान किया गया इसके लिए कांग्रेसी खेमे में बड़ी उबाल है। नाराजगी किस कदर हावी है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के कुचक्र के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ से बिरसा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया । कार्यकर्ताओं ने राहुल तुम संघर्ष करो हम आपके साथ हैं , राहुल जी के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में । लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ का नारा लगाया। मौके पर उपाध्यक्ष गुलाम अहमद ,प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, मो जहीरुल इस्लाम, रामविलास महतो, हबीबुर इस्लाम, मोहम्मद नईम, अबू ताहिर, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, हबीबुर इस्लाम, तोजामुल शेख, अबू ताहिर, अजफरूल शेख, गियासुद्दीन शेख, महबूब आलम, मानसूर शेख, सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान, मिथुन मरांडी, प्रशांतो राजवंशी आदि मौजूद थे।





