सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ में नो एंट्री के बावजूद एक गिट्टी लदा ट्रैक्टर जबरदस्ती शहर में घुस गया जिसको जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने पदकर नगर थाना को सुपुर्द किया।जानकारी के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी मालपहाड़ी रोड की ओर जा रहे थे। इसी बीच अम्बेडकर चौक के निकट दोपहर डेढ़ बजे नो-एंट्री में ट्रैक्टर को घुसते हुए देखा। चालक से ट्रैक्टर से संबंधित कागजात की मांग किया। चालक द्वारा माइनिंग चालान तो दिखाया गया परंतु सुबह नौ बजे तक ही चालान का समय था और दोपहर में ट्रैक्टर से गिट्टी की ढुलाई कर रहा था। ट्रैक्टर में एक सौ सीएफटी से भी अधिक गिट्टी पाया गया।साथ ही ट्रैक्टर के टॉल नम्बर नहीं पाया गया है। ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 जी 1060 को जब्त कर नगर थाना लाया गया। जिला परिवाहन पदाधिकारी ने बताया कि चालक द्वारा नियम का उलघंन करते हुए नो एंट्री में ट्रैक्टर घुसाया था। साथ ही माइनिंग चालान से अधिक क्षमता में गिट्टी भी लोड पाया गया।










