Search

May 16, 2026 10:05 pm

नो एंट्री में प्रवेश करने वाली बड़ी गाड़ियों का चालान काट वसूला जुर्माना



सतनाम सिंह

पाकुड़ सड़क सुरक्षा अधिकारी रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सातुबाबु पेट्रोल पंप, माल पहाड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के करीब वैसे बड़ी गाड़ियों का ऑनलाइन चालान काटा गया जो नो एंट्री का उल्लंघन कर प्रतिबंधित जगह पर आकर रुके हुए थे। जिला प्रशासन के आदेश अनुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । सड़क सुरक्षा जिला पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश करने वाले गाड़ियों का चालान ऑनलाइन काटा गया है बीते दिनों नगर थाना में व्यापारियों की बैठक में कहा गया बड़ी गाड़ियां द्वारा नो एंट्री में शहर के अंदर प्रवेश कर जाता है इसको लेकर लोग प्रभावित होते हैं और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है ‌। जिला में हो रही सड़क दुर्घटनाओं मे लगाम लगाने हेतु बड़ी वाहनों को पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने पर गति नियंत्रण कर चलने एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने को लेकर नगर थाना एवं जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा कोषांग कि कर्मियों के सहयोग से नो एंट्री का फाइन काट कर वाहन चालकों को वाहन की गति नियंत्रण में चलाने को लेकर हिदायत दी गई और ऑनलाइन के माध्यम से कुल 10 बड़ी गाड़ी से नो एंट्री एवं यातायात के नियमों का उलंघन करने को लेकर कुल जुर्माना राशि 20,000 रूपए वसूल किया गया

IMG 20230324 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!