Search

May 17, 2026 5:47 am

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन पूरा पाकुड़िया भक्तिमय का माहौल रहा।



बजरंग पंडित

पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सैकड़ो
श्रद्धालुओं ने हवन में शामिल हुई। जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुषों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से आहुतियां दीं।आज हवन का दूसरा दिन भी पूरा पाकुड़िया भक्तिमय माहौल है जो बच्चा से बूढ़ा तक इस महायज्ञ का भक्ति में डूबे हुए हैं, गायत्री माता के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।गायत्री शक्ति पीठ के वाचक केशव प्रजापति ने कहा तीन दिवसीय यज्ञ में 33 कोटि देवी देवताओं का आहवान कर व विशेष पूजन कर यज्ञ की शुरुवात किया गया। उन्होंने कहा हवन करने से वातावरण शुद्ध होता रहता है। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हवन एक सशक्त माध्यम है। वातावरण में फैले रोगाणुओं- विषाणुओ को समाप्त करता है।यज्ञ करने से लोगो मे शत बुद्धि का संचार होता है और शत बुद्धि सत्कर्म कर्म की ओर प्रेरित करता है ओर सत्कर्म से समाज व राष्ट्र होता है। गायत्री शक्ति पीठ के उपजॉन समन्वयक लोगो को गायत्री परिवार से जुड़ने का अपील किया।

IMG 20230318 WA0024
IMG 20230318 WA0025
IMG 20230318 WA0027
IMG 20230318 WA0026
IMG 20230318 WA0028
IMG 20230318 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!