राजकुमार भगत
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबथान पंचायत भवन में सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुखिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे वहां उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया तथा खराब पड़े चापाकल के बारे में जानकारी ली।मुखिया ने बताया कि 35 चापाकल मरम्मत कराया गया है शेष चापाकल का मरम्मत किया जा रहा है। 85 मजदूरों का आधार सीडिंग का कार्य कराया गया।इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने पोखरिया पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव कालिदास हेंब्रम अनुपस्थित पाए गए। वहां कोई ग्रामीण एवं कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। उप विकास आयुक्त ने पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी, महेशपुर श्री उमेश मंडल को दिया।
मुखिया द्वारा बताया गया कि पोखरिया में 42 चापाकल मरम्मत किया गया। वही 20 चापाकल अभी मरम्मत कराया जाना बाकी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की सोच है कि सभी सुयोग्य लाभुकों को सरलता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिले। इसी सोच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी पंचायतों में गुरुवार को सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।








