बजरंग पंडित
पखवाड़ा अभियान का आयोजन प्रखंड महेशपुर के पंचायत शहर ग्राम केसर ग्राम गांव में किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया स्वच्छता के क्षेत्र में बच्चों के द्वारा विभिन्न विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बीच सूखा कचरा गीला कचरा मंञ कचरा की विस्तृत जानकारी दी गई एवं अपने गांव को स्वच्छ बनाने को लेकर घरेलू स्तर पर ही कचरे को अलग अलग करने की जानकारी दी गई साथ ही सभी बच्चों से आह्वान किया गया कि अपने घर के कचरे को इधर-उधर ना फेंके हरेक कचरे का उचित प्रबंधन करें एवं जैविक कचरे का उपयोग कर खाद बनाएं एवं अपने खेतों में उसका इस्तेमाल करें इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रश्न उत्तरों के माध्यम से स्वच्छता की जानकारी दी गई बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकाली गई एवं स्वच्छता स्लोगन स्वच्छता पेंटिंग स्वच्छता एसे कंपटीशन इत्यादि का भी आयोजन किया गया अंत में स्वच्छता शपथ लेकर सभी बच्चों ने सिंगल यूज़ के प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रबंधन लगाने को लेकर एकजुट हुए इस अवसर पर जलसहिया रुकमणी देवी +2 हाई स्कूल शहर ग्राम के शिक्षक उपमन्यु मिश्र विनय हेमराम सरोज कुमार मंडल अमृतलाल मुर्मू धोने हेमरोम मुजाहिद अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।





