Search

April 28, 2026 1:49 am

पचायती राज के विकास कार्यों की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पाकुड़। जिला पंचायती राज के 15 वें वित्त आयोग के तहत चल रहें विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पंचायत सचिवालय भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल , इंटरनेट कनेक्शन, कंप्यूटर, उपस्कर ,प्रज्ञा केंद्र संचालन की समीक्षा की । समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में 127 पंचायत सरकार भवन के क्रियाशील होने एवं 01 भवन के निर्माणाधीन है । इनमें 17 ग्राम पंचायतों में पेयजल ,52 ग्राम पंचायतों में विद्युत की अन्य सुविधा यथा इन्वर्टर एवं जेनरेटर , 81 ग्राम पंचायतों में सोलर पावर, 50 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर सुविधा का अभाव है एवं 54 ग्राम पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र संचालन नहीं होने की जानकारी दी गई।उपायुक्त के द्वारा अविलंब पंचायत भवन का निर्माण का निर्देश दिया गया। सभी पंचायत भवनों में बिजली, पेयजल, इंटरनेट कनेक्शन,कंप्यूटर उपस्कर से सुसज्जित पंचायत,पंचायत भवन से प्रज्ञा केंद्र संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

राजकुमार भगत

राशि खर्च करने के मिले आदेश
बैठक के दौरान उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने 15 वें वित्त आयोग के तहत खर्च की जाने वाली राशि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर मुखिया एवं वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति स्तर पर प्रमुख एवं समिति के सदस्यों के साथ तथा जिला स्तर पर जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए 15 वें वित्त आयोग की राशि को महीने के अंत तक 75% खर्च करना सुनिश्चित करें। 15 वें वित्त आयोग के तहत सड़कों की मरम्मती, क्लस्टर की मैनेजमेंट, उच्च विद्यालयों में पार्क एवं गार्डन का निर्माण, शौचालय एवं पेयजलापूर्ति आदि के निर्माण पर राशि खर्च करें।बैठक में उपविकास आयुक्त मो० शाहिद अख़्तर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री संजय पी०एम० कुजूर, प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक, ई० पंचायत आनंद प्रकाश जिला अभियंता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231027 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!