Search

September 9, 2026 10:10 pm

पत्ता टंडी में बुधवार को पत्ता मेला का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट़्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के बड़ा पोखर के समीप पत्ता टंडी में बुधवार को पत्ता मेला का आयोजन किया गया। पत्ता मेला में श्रद्धालु शिव पर्वती का पूजा अर्चना करते हैं उसके उपरांत 25 फीट ऊंचे लकड़ी में बांधकर घुमाया जाता है । श्रद्धालु घूमने के उपरांत शिव पार्वती का नाम लेते हैं और अपनी मनोकामना को मांगते हैं। बहुत सा ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो मनोकामना पूर्ण होने पर इतने ऊंचे में घूमते शिव पार्वती का नाम लेकर अपना मन्नत को पूरा करते हैं। पुजारिन मारांगमय हेम्ब्रम ने बताया कि इस बार पत्ता मेला में 12 पुरुष एवं दो महिला श्रद्धालु ने शिव पार्वती का पूजा पाठ करते हुए 25 फीट ऊंचे लकड़ी के सहारे घूम कर अपनी मनोकामना को मांगा है। इस मेला में विभिन्न प्रकार के दुकानें भी लगे थे। खिलौना से लेकर जेलेबी की दुकानों में काफी भीड़ देखा गया। मेला समिति में अध्यक्ष बाबूधन मरांडी ,सचिव होपना मुर्मू, कोषाध्यक्ष जुनू टुडू सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता व भोलेनटियर मेला में सक्रिय देखा गया। फोटो

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!