Search

July 24, 2026 11:13 pm

सुरक्षित कार्यस्थल, सम्मानजनक वातावरण, हर महिला का अधिकार

अक्षय कुमार

रामगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रामगढ़ एवं B.F.C.L., रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (POSH Act, 2013) विषय पर विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

fb img 17849105802597475501915243216280
fb img 1784910570224371012462527940061

कार्यक्रम में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल चीफ सुजीत कुमार सिंह ने POSH Act, 2013 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराना सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा कार्यस्थल पर लैंगिक समानता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

fb img 17849105653241225444785515967532

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए सदैव संवेदनशील एवं जागरूक रहने का संकल्प लिया। सुरक्षित कार्यस्थल केवल कानून नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!