Search

May 13, 2026 12:52 am

पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गाँव स्थित एक पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान अचानक ब्लास्ट होने से दो मजदूर घायल हो गया है।सूत्रों के मुताबिक पाकुड जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर में स्थित पत्थर खदान में हुए ब्लास्ट से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।जहाँ पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान दो मजदूर खदान में ड्रिल करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया जिस कारण पत्थर का छिटा लगने से खदान में गिर गया।खदान में गिर जाने से दोनो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि पत्थर खदान में दोनो मजदूर ब्लास्ट करने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान ब्लास्ट हो गया और दो मजदूर घायल हो गए है।दोनो मजदूर को हाथ ,आंख सहित अन्य जगहों में चोट लगी है।फिलहाल मजदूरों का ईलाज चल रहा है।हादसे में घायल मजदूर का नाम मुकलेशर शेख, अंजारुल शेख है।दोनो मजदूर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों के रहने वाले है।

आपको बता दें की खदान में बिना सेफ्टी किट पहनाकर पत्थर खदान में कार्य कराया जाता है। खदान मालिक नियमों को ताक पर रखकर खदान को संचालित कर रहे हैं।प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनो घायलों को पाकुड शहर के एक निजी अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है।वही पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!