सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के प्रोबेशनर डीएसपी अजय आरयन ने मुफस्सिल थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक की। दरअसल सोमवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर जिले के समस्त पत्रकारों से कानून व्यवस्था के साथ अन्य सुझाव के साथ लंबी चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रोबेशनर डीएसपी अजय आरयन ने की।इस दौरान प्रोबेशनर डीएसपी अजय आरियन कहा कि पत्रकारों से बेहतर तालमेल रहे तो बड़ी से बड़ी घटनाओं को आसानी से राजफाश किया जा सकता है। अपराधों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है।जिले की पुलिसिग बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनपद के पत्रकारों एवं पुलिस के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक की गई। कुछ दिन से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सामाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है जिस कारण क्षेत्र के लोग असमंजस महसूस कर रहे हैं।वही इंस्पेक्टर उमाशंकर ने पत्रकारों से आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र में अशांति न फैले। इसको लेकर लोगों को जागरुक भी करें साथ-साथ क्षेत्र में कहीं भी कुछ गलत हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।हम कानून व्यवस्था के साथ साथ व्यवहारिक रूप से सामाजिक कार्यों का भी हिस्सा बनेगें।आगे कहा कि पत्रकार और पुलिस एक दूसरे के पूरक हैं।






