बजरंग पंडित
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 11 महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ पंकज विराजी ने किया । आपरेशन के बाद महिलाओं को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री दिया गया। मौके पर सभी लाभार्थियों को उनके खाते में दो हजार रुपये और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपया करके हस्तांतरित किया गया । मौके पर चिकित्सा प्रभारी भारत भूषण भगत, डॉ अभय कुमार यादव, डॉ गंगा शंकर शाह, सहित ए एन एम बसंती टुडू ,धने देहरी,अनुपम रोनडा, मंजू लता हेमरोम, पिंकी शीला टुडू,बबीता कुमारी,ज्योत्स्ना मुर्मू, कल्पना कुमारी, शीला कुमारी,नित्या कुमार पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । चिकित्सक प्रभारी डॉ भारत भूषण भगत ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है। जरूरतमंदों को इसका लाभ उठाने की अपील की है।





