Search

May 12, 2026 10:26 pm

पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग बैठक संपन्न

बजरंग पंडित

साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला के सभी शिशु मंदिर प्रधानाचार्य हुए सम्मिलित

पाकुड़िया संवाददाता उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में साहिबगंज विभाग के प्रधानाचार्य का बैठक मंगलवार को संपन्न हुआ। बैठक में साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला के सभी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए। बैठक से पूर्व साहिबगंज विभाग के सह विभाग प्रमुख रमेश कुमार प्रबंध समिति के सचिव भुवनेश्वर ओझा, अध्यक्ष अमर भगत, कोषाध्यक्ष सुबोध भगत, उपाध्यक्ष तारक साव एवं प्रधानाचार्य नीरज कुमार तिवारी ने मिलकर सरस्वती माता ओंकार एवं भारत माता के फोटो में पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन, आरती वंदना किया गया। तत्पश्चात परिचय के बाद विभाग प्रमुख ने अपने संबोधन में प्रधानाचार्य को बैठक का मुख्य उद्देश बताते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं पर विचार विमर्श करना है एवं नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों का पठन-पाठन का योजना बनाना है साथ ही इसे क्रियान्वित भी करना है। बैठक को संपन्न कराने के लिए उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया के सभी आचार्य एवं दीदी ने अहम भूमिका निभाई।

IMG 20230509 WA0084 1
IMG 20230509 WA0083
IMG 20230509 WA0082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!