Search

May 18, 2026 3:15 pm

पाकुड़िया के जोका गांव में 26 वर्षीय युवक का शव बरामद

परिजनों ने युवक को किया शिनाख्त

सतनाम सिंह

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जोंका गांव स्थित एक खेत पर लावारिश अवस्था में पड़े एक युवक का शव रविवार को पाकुड़िया पुलिस ने बरामद किया । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा रविवार की सुबह सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25 वर्ष का शव जोंका ग्राम स्थित एक खेत में पड़ा है । युवक जींस एवं शर्ट पहना हुआ है । सूचना मिलने के साथ पुलिस जोंका गांव पहुंची और शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी गई है । प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गई है।जांच अभी जारी है । मामले की सूचना पाते ही एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं जांच किया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी के उपरांत परिवार के सदस्य देर शाम थाना पहुंचे एवं परिवार के सदस्यों के अनुसार मृतक की पहचान लखन टुडू 26 वर्ष ग्राम जबरादाहा, थाना शिकारीपाड़ा का रहनेवाला है। पुलिस हर बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!