अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार शुक्रवार को पाकुड़िया थाना के सामने ए एस आई अशोक कुमार यादव एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज ,ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया । तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया। वहीं बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को एएसआई अशोक यादव द्वारा सभी मोटरसाइकिल चालक को बाजार की दुकान से हेलमेट खरीदवा कर पहनाने के साथ ही थाना से भेजा गया। और साथ ही सभी चालक से कहा गया कि आप जब भी चले हेलमेट लगाकर चलें फिर दोबारा अगर बिना हेलमेट का पकड़ा गया तो फिर से नया हेलमेट खरीदना होगा। इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई ।






