धीरेन साहा
पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दन के निदेर्शानुसार बुधवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दुगापुर रामघाटी, झरना मोड़, तलवा, पाकुड़िया बाजार एवं रामघाटी गांव के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एसआई संभू पंडित एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, धुआं लाइसेंस एवं बैग को अच्छी तरह से जांच किया गया । सिद्धू कानू चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सभी दो पहिया, चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट के नीचे ऊपर आदि की जांच की गई। एस आई पंडित ने बताया कि बॉर्डर की तरफ आने जानेवाले हर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।इधर जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कंप देखा गया। लोग जांच के डर से दूसरे ग्रामीण रास्तों से गंतव्य की ओर जाते देखे गये।





