Search

May 17, 2026 5:23 pm

पाकुड़िया प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया/ पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर सोमवार को थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं सीओ किरण डांग के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया । इस दौरान फ्लैग मार्च थाना परिसर से सिद्धो कान्हो चौक , मोगलाबान्ध होते हुए ग्रामीण मोहल्लों से होकर आजाद चौक से चौकिशाल , फुलझींझरी , गणपुरा से पाकुड़िया ब्लॉक से पुनः थाना तक निकाला गया । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया होली एवं शबेबारात पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया । लोग शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में पर्व मनाए इसको लेकर पुलिस हर तरह से मुस्तेद है । मौके पर एसआई पुनीत गौतम , एस आई संभु पंडित , ए एस आई अशोक यादव , ए एस आई गोविंद प्रसाद सहित दर्जनो पुलिस जवान सामिल थे ।

IMG 20230306 WA0078
IMG 20230306 WA0077

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!