धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के बनियापसार पंचायत के धर्मपुर टोला के ग्रामीणों से मिलकर गांव का हालचाल जाना और ग्रामीणों से मिलकर उनके समस्या के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में लगभग 100 परिवार रहते है और लगभग 60 बच्चे है लेकिन गांव में न ही आगनवाड़ी केंद्र है और ना ही विद्यालय है साथ ही गांव ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि गांव के बच्चों को पढ़ाई हेतु विद्यालय 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है यहां पर बच्चों खेलने के लिए प्लेग्राउंड भी नहीं, और पानी का समस्या है क्यों की गांव में 1 ही चापाकाल है और 1 चापाकाल खराब है, 100 परिवार 1 ही चापाकल पर निर्भर है,ग्रामीणों और वार्ड सदस्य ने अपने समस्या को प्रमुख के सामने रखा और विनती किया की हमारें गांव में आगनवाड़ी केंद्र स्कूल, प्लेग्राउंड और पानी की समस्या को जल्दी हल किया जाय। सभी समस्याओं को जानने के उपरांत प्रमुख कालिदास मरांडी ने ग्रामीणों को गांव के सभी समस्या को बहुत जल्द दूर कर देने का आश्वासन दिया।






