Search

June 19, 2026 5:40 pm

पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं एवं बधाई

राजकुमार भगत

पाकुड़: पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के अवसर पर मीडिया संस्थानों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है।इसी स्तंभ की मजबूती, पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा की सुनिश्चितता के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है।यह दिन दुनिया भर में पत्रकारों व जनसाधारण के संचार के माध्यम से स्वतंत्रता को महत्व देने वाला दिन है। यह दिन विश्व स्तर पर पत्रकारों व जनसाधारण के अधिकारों व स्वतंत्रता को समर्पित होता है।विश्व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने सभी पत्रकार साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आने वाले दिनों में पत्रकार साथी एवं जिला प्रशासन मिलकर इस जिले के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बनेंगे।

बाइट- वरुण रंजन,उपायुक्त पाकुड़

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!