Search

May 15, 2026 7:01 pm

पाकुड़ जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुई गिरिडीह रवाना।

बजरंग पंडित

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रुप-F का मैच गिरिडीह में आयोजित किया है l इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकुड़ जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम आज सुबह बस द्वारा गिरिडीह रवाना हुई lग्रुप-F मे पाकुड़ जिला का मुकाबला,सिमडेगा,सरायकेला-खरसावां एवं गिरिडीह से होगा lपाकुड़ का पहला मैच 16 अप्रैल को सिमडेगा से, दुसरा मैच 18 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां से एवं तीसरा और अंतिम मैच 20 अप्रैल को गिरिडीह से होगा lपाकुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम मे रौशन मिश्रा(कप्तान),अर्जुन गोस्वामी(उप-कप्तान),यश रंजन, शेषनाथ दास, आयुष वर्मा, आलोक गोस्वामी, देव, आदर्श कुमार, विवेक, दिवांकर कुमार, जाफ़र, अनिसुर, राजीव कुमार शामिल हैं lपिंकू मंडल टीम के मैनेजर होंगे l इस बात की जानकारी पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष गणपत सिंह ने दी l टीम रवानगी के समय पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव वीरेंद्र पाठक,उपाध्यक्ष प्रणय तिवारी,पाकुड़ जिला स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक रणवीर सिंह (रानू), सीनियर खिलाड़ी गौरव चौधरी आदि मौजूद थे l

IMG 20230415 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!