Search

May 17, 2026 6:15 pm

पाकुड़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कहां शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए होली



सतनाम सिंह

पाकुड़। होली एवं शब ए बरात के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट और सचेत व सतर्क है । इस निमित्त थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पाकुर शहरी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।पाकुड़ पुलिस ने जिले के समस्त नागरिकों बुद्धिजीवियों से अपील की है कि होली एवं शब ए बरात पर्व के मद्दे नजर जिले में शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की हुडदंग ना करें ।अफवाहों से बचें । अश्लील गीत संगीत से दूर रहें। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया, हिस्टोग्राम, फेसबुक ,टि्वटर, व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब, आदि पर कोई भी ऐसा, फोटो, तस्वीर, वाक्य , कविता अश्लील शब्द या गाने आदि का प्रयोग ना करें ।जिससे कि किसी की धार्मिक भावना या व्यक्तिगत ठेस पहुंचे । कोई ऐसी बात ना करें जिससे कि कोई धार्मिक भावना भड़के या भड़काने का तथ्य उजागर हो।चौक चौराहों पर अश्लील शब्द या अश्लील गाना बजाना जिससे कि समाज को ठेस पहुंचे ऐसा ना करें ।यदि किसी भी प्रकार की शिकवा शिकायत है तो तुरंत थाने पर खबर करें। पाकुड़ पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखी हुई है। कहां की होली, शबे ए बरात यह सभी पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है । सभी सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ पर्व त्यौहार को बनाएं एक दूसरे पर खुशियां बांटे । आपके सहयोग के लिए हर समय तत्पर है आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को खबर करें। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लें अन्यथा इसकी परिणाम सार्थक नहीं होगा।

IMG 20230306 WA0044
IMG 20230306 WA0043
IMG 20230306 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!