Search

September 26, 2026 9:49 am

पकरिया पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी को ग्रामीण विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री नें संयुक्त रूप से किया सम्मानित।

पंचायत में किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र।

संजय कुमार गुप्ता

पांकी/पलामू
पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत के मुखिया सुमन कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेदिनीनगर टाउन हॉल में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में सम्मानित किया गया। झारखंड सरकार के पंचायती राज्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर नें संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत भी मौजूद थे। बताते चलें की सुमन कुमारी ने अपने पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी गईं, जिससे आम लोगों को योजना का सीधा लाभ मिला। इस सम्मान से न केवल सुमन कुमारी का हौसला बढ़ा है, बल्कि पूरे पंचायत में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!