Search

June 19, 2026 5:39 pm

पाकुड़ में किया गया भव्य रूप शस्त्र पूजन व रावण दहन

राजकुमार भगत

राम व लक्ष्मण ने तीर चला कर किया कार्यक्रम का उद्धाटन, रक्तदान वीरों को मिला प्रशस्ति पत्र

पाकुड़ : विजयादशमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को नगर स्थित राजा पड़ा के राजबाड़ी स्थित मैदान में वियजत्सव समिति की ओर से रावण दहन सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नित्य काली मंदिर के पुरोहित भरत भूषण मिश्रा ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण कर शस्त्र पूजन किया । पूजा में यजमान के रूप में प्रसन्ना मिश्रा, रंजीत चौबे मौजूद थे। शस्त्र पूजन के उपरांत रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम व लक्ष्मण ने तीर चलाकर रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राची से आए सन्नी टोप्पो, व साहेबगंज जिला से आए संतोष तिवारी ने लोगो को संबोधन किया ,वही प्रसन्ना मिश्रा ने कहा कि इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण को पराजित कर सत्य पर जीत पाया था। इसके उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव और रावण दहन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाने वाले 100 रक्तवीर को समिति के द्वारा प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत रावण दहन किया गया। रावण दहन में काफी संख्या में जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। क्रायक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई शुभम कुमार सहित अन्य महिला व पुरुष पुलिस जवान मौजूद थे। मौके पर सागर चौधरी , राहुल सिंह ,शुभम गुप्ता, रवि भगत, अजय भगत, अमर ठाकुर, अमर सिंह, मोनू तिवारी, बादल साहा, पियूष दुबे, चंदन प्रकाश,जीत दुबे, सत्यम कृष्णा ,जितेंद्र सिन्हा, धीरज राज गुप्ता, गणेश शर्मा,दिनू मंडल,विजय यादव,संतोष टिब्रीवाल ,गोपाल सिंह,नंदलाल ओझा, हर्ष भगत, विशाल कुमार, भरत यादव , राहुल राय, अशोक वर्मा, नवजोत प्रिंस सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!