Search

May 6, 2026 8:09 am

पाकुड़ सीमा से सटे बंगाल में बम विस्फोट, दो की मौत, दो घायल, घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव से सटे बंगाल सीमा पर देसी बम बनाने के दौरान विस्फोट से दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक की स्थिति बेहद नाजुक बताया जा रहा है। घायलों में एक व्यक्ति इलामी (मुफस्सिल थाना, पाकुड़) गांव का रहने वाला है। बंगाल पुलिस ने दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों का कफन दफन इलामी कब्रिस्तान (मुफस्सिल थाना, पाकुड़) में रात 10:00 होगी। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई यानी शनिवार को पंचायत चुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक बम बनाने वाले चारों व्यक्ति बंगाल के किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखने वालों में है। मृतकों में 25 वर्षीय रफू शेख और 35 वर्षीय जहांगीर शेख शामिल हैं। दोनों सीमा से सटे बंगाल के सिरसा टोला का रहने वाला था। घायलों में 35 वर्षीय बैतूल शेख की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वह भी बंगाल के सिरसा टोला का रहने वाला है। वहीं एक अन्य घायल 45 वर्षीय सरफूल शेख पाकुड़ सिरसा टोला का रहने वाला है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास का है। मिली जानकारी के मुताबिक चारों व्यक्ति पाकुड़ सीमा से कुछ ही दूरी पर खेत की ओर बम बना रहा था। इसी दौरान बम फट हो गया। एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाके की गूंज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास का इलाका धमाके से दहल उठा। लोगों को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही चारों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक बंगाल के शमशेरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!