Search

June 13, 2026 6:42 pm

पिकनिक स्पॉट में गोली चलने से मची अफरा-तफरी,मौके पर पहुंची पुलिस।

साहिबगंज।शहर क्षेत्र के गंगा विहार पार्क के निकट धोबी झरना के पास नए साल के मौके पर पिकनिक मना रहे लोगों के बीच सोमवार को असामाजिक तत्वों द्वारा कई राउंड हवाई गोली फायर कर दी जिससे वहां पिकनिक मना रहे लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। नए साल के अवसर पर प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह से जनवरी के बीच गंगा विहार पार्क के आसपास क्षेत्रों में पिकनिक मनाने वालों की इस पिकनिक स्पॉट पर भीड़ लगी रहती है। इसी बीच सोमवार को शाम करीब 4 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा कई राउंड गोली फायर कर दी जिससे वहां पिकनिक मना रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। पिकनिक मना रहे मौज मस्ती के बीच गोली की आवाज सुनते ही लोगों को अपनी जान पर पड़ गई एवं वहां से भाग निकलने में ही अपनी भलाई समझी। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है एवं कई लोगों का जांच करते हुए छानबीन में जुट गई है।

img 20230103 wa00119146579103480414556
img 20230103 wa00128951029438730301655

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!