सतनाम सिंह
महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव में एक अभिभावक द्वारा बच्चे को विद्यालय नहीं जाने पर डांटने से एक दस वर्षीय साहेबजन हेम्ब्रम नामक किशोर द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाने का असफल प्रयास किया। उक्त घटना के बाद परिजन किशोर को आनन फानन उपचार के लिए सीएचसी महेशपुर ले आया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।










