Search

June 17, 2026 5:29 pm

पिनरगढ़िया के समीप सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

शिकारीपाड़ा(दुमका):दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर पिनरगढ़िया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा पहुंचाया। घायल ब्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है फिलहाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के चिकित्सक ने उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया घायल के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम कुंदन कुमार यादव,पिता छोटन यादव ग्राम बछवाड़ा जिला बेगूसराय बिहार बताया जा रहा है । उसके साथ एक अन्य ब्यक्ति भी था और वो भी घायल हो गया है जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
बताते चलें कि दुमका की ओर से रामपुरहाट की ओर जा रहे स्कॉर्पियो संख्या BRO9PA 5451 पिनरगड़िया के समीप तीव्र गति से गतिमान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति गाड़ी से छिटक कर सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसके माथे पर गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। बताते चलें कि नववर्ष की 1 तारीख को प्रायः सड़कों पर दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।

img 20230101 wa0017313727722620487618
img 20230101 wa00146864659931435017274
img 20230101 wa00153538199790283818361
img 20230101 wa0123160907752650441325
img 20230101 wa00163590011195161537620
img 20230101 wa0122243618237037463821
img 20230101 wa01213199332578135689450
img 20230101 wa01187138853835729025977
img 20230101 wa01175841245407037912902
img 20230101 wa01149013696480623799090
img 20230101 wa01152003069132878338303
img 20230101 wa01138842822260845058502
img 20230101 wa01123677661074395630968
img 20230101 wa01164417336182213020917
img 20230101 wa01192975970928442436136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!