Search

May 18, 2026 1:19 pm

पीडीएस के अनाज गबन के मामले में दो फरारी को किया गया गिरफ्तार

बजरंग पंडित

पाकुड। पी डी एस के अनाज गबन के मामले में मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काफी लंबे समय से फरारी दो अभियुक्त को आज पाकुड़ भगत पाड़ा से गिरफ्तार कर लिया, ओ 0पी 0कांड संख्या 187/ 22 दिनांक 5 .8.22 भारतीय दंड विधान की धारा 409/ 34 , 7 इ सी एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त ब्रहाबाद निवासी शंकर प्रसाद साह ( 55) व उमा शंकर साह (50) दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है। उक्त नामांकित व्यक्ति का वर्तमान में भगतपाड़ा में भी अपना मकान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जन वितरण प्रणाली के अनाज गबन करने के मामले में दोनों पर 5 अगस्त 2022 को मालपहाड़ी ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी,लेकिन काफी समय से दोनो फरार चल रहे थे, बताया जाता है की लंबे समय से ग्रामीणों की शिकायत रही थी। जांच उपरांत दोनों दोषी पाए गए थे, दूसरी ओर शंकर प्रसाद ने कहा है कि हमारे ऊपर मिथ्या आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।अदालत में सभी बातों का खुलासा होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!