Search

June 13, 2026 7:51 pm

पीपरजोड़ी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का हाल है काफी बेहाल,जर्जर अवस्था में है भवन

आंगनवाड़ी केन्द्र में भवन के साथ साथ पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं,शौचालय के लिए भी जाना पड़ता है बाहर

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के पीपरजोड़ी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का भवन काफी जर्जर अवस्था में है, आंगनवाड़ी केन्द्र में पानी की भी कोई सुविधा नहीं है, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बिबियाना मुर्मू ने कहा की पीने का पानी के लिए हमलोग आंगनबाड़ी केंद्र से काफी दूर चापाकाल से जार में पानी भर कर आंगनबाड़ी केंद्र लाना होता है जिसमे काफी परेशानी होती है पानी ढोने में, शौचालय की भी कोई सुविधा नहीं है इस कारण भी काफी परेशानियों होती है।आंगनबाड़ी केंद्र का भवन का हाल काफी बेहाल है काफी जर्जर अवस्था में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन,कई जगह तो दीवार में दरार भी है,आंगनबाड़ी का छत भी काफी दयनीय स्थिति में है,प्लास्टर टूट टूट गिरते रहते है, आंगनबाड़ी का हाल देखकर बच्चे भवन के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे बैठ का पढ़ाई करने को मजबूर है। बिबियाना मुर्मू ने बताया की 3–4 महीना पहले ही शहरग्राम पंचायत की मुखिया सुजीता हेंब्रम को नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने के लिए एक आवेदन दिया था,मुखिया ने भी इस संबंधित पदाधिकारी से बातचीत की थी लेकिन अभी तक कोई करवाई नही हुई।

img 20230102 wa00538203841300452775978
img 20230102 wa00547717641654156134408
img 20230102 wa00525765040518595268134

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!