Search

September 24, 2026 12:06 am

मां दिउड़ी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

रांची/तमाड़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां दिउड़ी से राज्य के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री ने माता रानी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का आयोजन धार्मिक पुरोहित श्री मनोज पंडा और मुख्य पाहन श्री सुखराम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ मौजूदगी को लेकर उत्साह जताया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं। मां दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां पहुंचकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

img 20260613 wa00163935191743083851672
img 20260613 wa00174395041907050732176

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!