Search

July 30, 2026 10:10 pm

पेरेंटिंग माह को लेकर जेंडर सीआरपी व पीएलवी के साथ वर्चुअल बैठक, अंतरपीढ़ी संवाद पर दिया गया जोर।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावक और समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी : बैठक में हुई चर्चा

जेएसएलपीएस-डीएमएसडी, एसआरपी, जेंडर सीआरपी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पीएलवी के साथ पेरेंटिंग माह एवं अंतरपीढ़ी संवाद को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन डीपीसी, पीसीआई-यूनिसेफ के कौशल पांडेय एवं एमडी अनीश के द्वारा किया गया। बैठक में पेरेंटिंग माह के उद्देश्य, महत्व एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, परिवार में आपसी समझ बढ़ाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वहीं अंतरपीढ़ी संवाद के माध्यम से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के बीच अनुभवों, विचारों एवं संस्कारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की बात कही गई। प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेरेंटिंग सत्र एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और परिवारों में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!