धीरेन साहा
महेशपुर संवाददाता:- महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कैराछतर गांव में बनी पीसीसी सड़क धीरे धीरे मिट्टी में तब्दील होते जा रही है। जो की दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। आए दिन बाइक चालक फिसल कर गिरते रहते है, ये सड़क धीरे धीरे मिट्टी में तब्दील होते जा रही है। सड़क पर मिट्टी का जमाव होना कन्हि ना कान्ही सड़क किनारे ड्रेन ना बनने की वजह बताई जा रही है। जुनेश टुडू के घर से लेकर राजू भण्डारी तथा दीपक भंडारी के घर से लेकर राज किशोर भंडारी के घर तक ड्रेन की सुविधा नही है, जिसके कारण बारिश के पानी के साथ मिट्टी मिलकर पिसिसि सड़क को अपनी मिट्टी की चादर से ढक रही है, जिसके कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।जेएमएम नेता राजकिशोर भंडारी ने आवाज उठाते हुए कहा कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि को ये संज्ञान में लेना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है की जल्द से जल्द ड्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि ,इस समस्या से निजात मिल सके।





