Search

April 29, 2026 4:57 am

सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से ढह गई पीसीसी सड़क, सड़क किनारे घर भी लटका।

सतनाम सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम के निर्देश पर बीडीओ शफीक आलम ने स्थाल का किया निरीक्षण।

पाकुड़। सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत ईलामी के बगानपाड़ा में बना पीसीसी सड़क बारिश की मार नही झेल पाया, पीसीसी सड़क की नीचे की मिट्टी खिसकने से पीसीसी सड़क ढह कर तोड़ाई नदी में गिर गया,सड़क के ढह जाने से ग्रामीणों का आना जाना अवरुद्ध हो गया है,पीसीसी सड़क और मिट्टी खिसक जाने से सड़क किनारे एक घर लटक सा गया है जो कभी भी गिर कर नदी में समा सकता है इस डर से घर के सभी सदस्यों ने घर छोड़ छोड़ दिया है,ग्रामीणों के द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम सह विधायक पाकुड़ को इस संबंधित सूचना दी गई,मंत्री के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम ने तुरंत कार उपलब्ध न होने के वाबजूद मोटरसाइकिल का सहारा लिया खुद बाइक चला कर इलामी पंचायत के बगानपाड़ा पहुंचा स्थल का निरक्षण किया और घर मलिक को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया,घर भी भयावह स्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने घर मालिकों को कहा कि आप इस घर पर ना रहे अपने किसी दूसरे घर या फिर रिश्तेदार के यहां फिलहाल व्यवस्था करें।बीडीओ शफीक आलम ने कहा बारिश खत्म होने के बाद सड़क और तुड़ाई नदी पर गार्ड वॉल का कार्य किया जाएगा। घर मालिक मौलाना अब्दुल मोईद , अब्दुल शहीद , अब्दुल रशीद , मौलाना अब्दुल सत्तार , आबुओबाईदा, मौलाना अबू दाऊद, सफीउर रहमान , एवं वार्ड सदस्य , आबुतालाहा उपस्थित थे।

IMG 20230923 WA0022
IMG 20230923 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!