Search

June 21, 2026 3:50 pm

पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस जवानों को जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है. सभी थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर, डीएसपी, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं प्रशासन ड्रोन से पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है. इसके लिए बाहर से भी ड्रोन कैमरे मंगाए गए हैं. जरूरत पड़ने पर भीड़ वाले इलाकों और चौक-चौराहों पर और पुलिस बलों की तैनाती के अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी.वहीं पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा के दौरान लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें. किसी भी तरह की अफवाह की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी जा सकती है. दुर्गा पूजा का माहौल उत्सव का होता है. ऐसे में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में आम जनता त्योहार मनाएं. पुलिस-प्रशासन आमजनों के सहयोग के लिए दिन- रात तैनात है. पूजा में महिला और बच्चों की भीड़ को देखते हुए महिला बटालियन और होमगार्ड की भी तैनाती की गई है..प्रशिक्षु डीएसपी आर्यन ने कहा कि भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशिक्षु डीएसपी ने जिलेवासियों से त्योहार के अवसर पर नशा नहीं करने की अपील की है. साथ ही दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों से अपील की है कि विसर्जन जुलूस अपने तय समय और निर्धारित मार्ग से ही निकालें. उन्होंने बताया कि पाकुड़ पुलिस विसर्जन जुलूस के दौरान वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगी. जिलावासी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम के नंबर पर दे सकते हैं.

IMG 20231022 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!