Search

June 21, 2026 5:01 pm

उपासना मरांडी की संवेदनशील पहल से लौटी अपनों की उम्मीद, तमिलनाडु से घर पहुंचा अरुणा टुडू का शव।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से महेशपुर प्रखंड के प्रतापपुर निवासी झामुमो कार्यकर्ता सिलिफोन हेंब्रम की पत्नी अरुणा टुडू का शव तमिलनाडु से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। उपासना मरांडी की पहल के बाद परिवार को अपनी परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने का अवसर मिल सका।
जानकारी के अनुसार, सिलिफोन हेंब्रम अपनी पत्नी अरुणा टुडू के साथ रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए थे, जहां एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान अचानक अरुणा टुडू की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव को गांव वापस लाने की थी। बताया गया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा तमिलनाडु में ही अंतिम संस्कार कराने की बात कही जा रही थी, जिससे परिवार काफी परेशान था। मामले की जानकारी मिलने के बाद झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने तत्काल पहल की और संबंधित लोगों एवं अधिकारियों से संपर्क कर शव को गांव लाने की व्यवस्था कराई। रविवार को जब अरुणा टुडू का शव प्रतापपुर पहुंचा तो उपासना मरांडी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। परिजनों और ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही अरुणा टुडू का शव अपने गांव पहुंच सका और परिवार को अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार का मौका मिला।

img 20260621 wa00136680371318251174585
img 20260621 wa0012204574271896529990

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!