धीरेन साहा
Also Read: 15वें वित्त की राशि खर्च में तेजी लाने का निर्देश, 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें लक्ष्य
महेशपुर प्रखंड के जयनगरा – पहाड़पुर गांव के पूर्व फूटबॉलर स्व. सीताराम मुर्मू के पून्य तिथि के अवसर पर बीते रविवार को दो दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का फायनल खेल के उपरमहुलबोना बनाम छोटा वनपाड़ा के बीच खेला गया. जिसमें उपरमहुलबोना के टीम ने छोटा वनपाड़ा के टीम को एक गोल से पराजित कर जीत हासिल की. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, क्लब के अध्यक्ष समर मुर्मू, सचिव बुदिसर मुर्मू, उपमुखिया सपन मुर्मू, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन मुर्मू, सुनिल मुर्मू, ग्राम प्रधान करनलियुस मुर्मू, प्रकाश मरांडी, एंथोनी मुर्मू, सचिन माल, गोरचंद्र माल सहित अन्य उपस्थित थे।





